सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu Akhand workers demanded cleanliness

Baghpat News: भाकियू अखंड के कार्यकर्ताओं ने सफाई कराने की मांग उठाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Akhand workers demanded cleanliness
विज्ञापन
फोटो 7
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू अखंड के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे रमजान को देखते हुए नगर पालिका अधिकारियों से शहर में सफाई कराने की मांग की। साथ ही अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक स्थलों के आसपास लगे कूड़े के ढेर हटवाने के लिए कहा गया।
जिला संगठन मंत्री दिलशाद खान, इस्लाम, अय्यूब, जीशान, राहुल आदि ने अधिशासी अधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि बृहस्पतिवार से रमजान शुरू हो रहे हैं, लेकिन नगर के पांडव रोड, यमुना रोड, पुराना कस्बा, चमरावल रोड सहित कई जगह पर धार्मिक स्थलों के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इससे नमाजियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पानी की आपूर्ति की समस्या भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि रमजान को देखते हुए शहर में जगह-जगह सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सभी जगह सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed