सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By joining the Scouts and Guides, girls are learning lessons in discipline and service.

Baghpat News: स्काउट एंड गाइड से जुड़कर अनुशासन, सेवा का पाठ पढ़ रहीं बेटियां

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
By joining the Scouts and Guides, girls are learning lessons in discipline and service.
विज्ञापन
-बेटियों को दूसरों की सहायता करने का भी दिया जा रहा प्रशिक्षण

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्काउट एंड गाइड गतिविधियों से जुड़कर बेटियां आत्मनिर्भर और अनुशासित बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक सेवा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को संभालने और दूसरों की सहायता करने का भी प्रशिक्षण मिल रहा है।
प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान छात्राएं सक्रिय रूप से भागीदारी कर रही हैं। वे प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों में शामिल होती हैं। सामुदायिक सेवा भी इन गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन अनुभवों से उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास हो रहा है। गाइड की जिला संगठन आयुक्त शशिबाला ने कहा कि स्काउट एंड गाइड का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। छात्राएं आरती, मोनिका, सोनिया और रिया ने बताया कि उन्हें कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की शिक्षा मिलती है। वे सीमित संसाधनों में जीवनयापन करने और समस्याओं का समाधान खोजने के व्यावहारिक तरीके सीख रही हैं। शिविरों में रहकर वे अनुशासन के साथ समय प्रबंधन और सामूहिक कार्य करने की कला भी सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
स्काउट एंड गाइड से जुड़ी छात्राएं अब अपने स्कूलों और कॉलेजों की अन्य लड़कियों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वह जागरूकता कार्यक्रमों और संवाद के माध्यम से छात्राओं को इसके लाभ बता रही हैं, जिससे अधिक संख्या में लड़कियां इस अभियान का हिस्सा बन सकें। -शिवानी, जिला ट्रेनिंग काउंसलर
विज्ञापन
Trending Videos



शिविर के माध्यम से संगठन विभिन्न गतिविधियां कराकर बेटियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहा हैं। इससे आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व के गुण विकसित हो रहे हैं, जो भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने में मदद करेंगे। -प्राची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed