सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Constable Ashwini, posted in Madhya Pradesh, dies in road accident.

Baghpat News: मध्यप्रदेश में तैनात आरक्षी अश्विनी की सड़क दुर्घटना में मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Constable Ashwini, posted in Madhya Pradesh, dies in road accident.
विज्ञापन
अमीनगर सराय। डौला गांव निवासी मध्य प्रदेश पुलिस के एक आरक्षी अश्वनी राणा की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें पांच दिन पहले एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद से उनका ग्वालियर के बिरला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूचना मिलने के बाद परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं और शव लेने ग्वालियर पहुंचे हैं।
Trending Videos


अश्वनी राणा वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भिंड जिले के फूप थाने में थी। पांच दिन पहले निंबुआ पुलिस चौकी के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। अश्वनी की मौत की खबर मिलते ही डौला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अश्वनी का बड़ा भाई गौरव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed