{"_id":"69946f4fb1238b5166045d49","slug":"consumers-are-not-getting-their-electricity-bills-fixed-for-three-months-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-146970-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन माह से उपभोक्ताओं के नहीं हो रहे बिजली बिल ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन माह से उपभोक्ताओं के नहीं हो रहे बिजली बिल ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर के रहने वाले काफी लोग काट रहे अधिकारियों के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के गांधी रोड, आजाद नगर, पठानकोट के काफी उपभोक्ताओं के करीब तीन माह से त्रुटिपूर्ण बिजली बिल ठीक नहीं हो पा रहे हैं। पीड़ित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
गांधी रोड निवासी सचिन, आजाद नगर के राहुल व पठानकोट के यासीन ने बताया कि हर माह उनके घर का बिजली बिल एक हजार से बारह सौ रुपये तक आता था। पिछले तीन माह से दोगुने से अधिक आ रहा है, जबकि घर में कोई भार नहीं बढ़ा है। अधिक बिल देखकर उपभोक्ता हैरान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वह तीन माह से बिल ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बिल जमा नहीं करने पर उन पर कनेक्शन काटने का भी दबाव बनाया जा रहा है। वहीं अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि इस तरह की शिकायत अभी नहीं आई है। शिकायत मिलने पर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Trending Videos