सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board: 27,183 candidates will appear at 37 centers from today

यूपी बोर्ड : आज से 37 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 27,183 परीक्षार्थी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 27,183 candidates will appear at 37 centers from today
विज्ञापन
-जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट देखेंगे व्यवस्था, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Trending Videos

-आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगा प्रवेश, आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा
फोटो- चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी, जहां 27,183 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मंगलवार को शिक्षकों ने परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार किए। वहीं परीक्षार्थी भी केंद्रों पर चस्पा सीटिंग प्लान को देखने पहुंचे ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 13766 व इंटरमीडिएट में 13417 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह साढ़े आठ से पौने 12 बजे तक होगी और पहले दिन हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होगी और इंटरमीडिएट का भी हिंदी का पेपर होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षार्थियों को चेकिंग करके संबंधित परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया जाएगा। हाईस्कूल के परीक्षार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इससे उनको किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सीटिंग प्लान देखने के साथ ही प्रवेशपत्र लेने में व्यस्त रहे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक एवं कर्मचारी सीटिंग प्लान लगाकर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में व्यस्त रहे। वहीं परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी ताकि वहां की गतिविधियों के बारे में पता चल सके। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को पहले ही भिजवाया जा चुका है। साथ ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी सुनिश्चित कर दी गई है और सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
--

अपार आईडी नहीं तो आधार कार्ड दिखाना होगा
इस बार परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए अपार आईडी दिखाकर प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को नकलविहिन कराया जा सके और किसी की जगह कोई दूसरा परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, इसलिए अपार आईडी ही परीक्षार्थी की सही पहचान होगी। परीक्षा के समय विद्यार्थी के पास अपार आईडी न रहने की दशा में उसे प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा और अपार आईडी नहीं बनने का कारण भी बताना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी को प्रवेश दिया जाएगा।
--
सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा

केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। सचल दस्ते भी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन कराया जाएगा। किसी भी सूरत में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी बाहरी को नहीं घूमने दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

--
ये बने परीक्षा केंद्र
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जीएस इंटर कॉलेज दोघट, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, देव नागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, एनएसएस इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगली बड़ी, श्रीयमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, इंटर कॉलेज सरूरपुर कलां खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी को बनाया गया है। इसके अलावा आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, एवीवी इंटर कॉलेज सिनौली नंगला, एसवीएम इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, कन्या इंटर कॉलेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुसलिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज दौझा, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, श्रीजवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, देव इंटर कॉलेज डौलचा, विवेकानंद हायर सेकेंडरी विद्यालय गोठरा, जैन स्थानकवासी कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


--
परीक्षा के लिए यह जरूरी
- एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
- देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, टैबलेट, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
- नकल करते पकड़े गए छात्रों को परीक्षा जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed