{"_id":"69daabe33a7b78c62c098bab","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149893-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चार सड़क हादसों में सात घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चार सड़क हादसों में सात घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार को सात युवक घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
गाजियाबाद जिले के पाबी गांव का रहने वाला शाहरुख और मेहरबान शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने हिलवाड़ी गांव गए थे। देर रात बाइक से वापस लौटते समय गौरीपुर मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में शाहरुख, मेहताब और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। वहीं, ई-रिक्शा चालक को भी गंभीर चोट आई। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां से तीनों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी आरिफ और शाहरुख शुक्रवार रात ट्योढ़ी गांव जंगल में ईंट भट्ठे से वापस घर लौट रहे थे। लधवाड़ी मोड़ के पास पर पहुंची तो अचानक सड़क पर आए कुत्तों के झुंड से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में हादसे में दोनों घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार कराया।
सोनीपत मार्ग पर दिल्ली के नरेला निवासी गुड्डू की पिकप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में पिकप चालक गुड्डू घायल हो गया। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos