{"_id":"69daaba845ae507ceb0a67b7","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-149870-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिपाही को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिपाही को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली में डायल 112 पर तैनात सिपाही श्रीकांत ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कराने और 20 लाख रुपये हड़पने के मामले में दिल्ली की महिला हिना व उसके पति आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला हिना को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही श्रीकांत खेकड़ा कोतवाली की डायल 112 पर तैनात है। वह वर्ष 2022 में गाजियाबाद कोतवाली में तैनात था और कुछ दिन पहले ही उसका गाजियाबाद से बागपत तबादला हुआ था। यहां आने पर उसे खेकड़ा कोतवाली में भेजा गया। गाजियाबाद में ही सिपाही की दिल्ली की रहने वाली महिला हिना के साथ बातचीत हो गई। आरोप है कि महिला ने सिपाही को दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी महिला ने सिपाही के खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में शिकायत करके जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोप है कि उसे डराकर फैसला करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। जेल जाने के डर सिपाही ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।
धर्म परिवर्तन करके के बाद सिपाही का नाम हारिश रख दिया गया। करीब चार वर्ष तक कांस्टेबल धर्म बदलकर रहा। आरोप है कि हिना का पति आलम उसे जबरन कई बार जमात पर भी ले गया। जब भी वह अपने धर्म में आने की बात कहता, तभी वे उसे दोबारा जेल भिजवाने की धमकी देते रहे। यहां तबादला होने के बाद अब महिला से परेशान होकर सिपाही ने हिना व उसके पति आलम पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और रुपये हड़पने के आरोप में शुक्रवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि सिपाही श्रीकांत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके महिला हिना को गिरफ्तार किया गया। उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पति भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos