{"_id":"6a7b828f90fb52d46e064001","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156868-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हुड़दंग पर कांवड़ियों की थार सहित आठ वाहन सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हुड़दंग पर कांवड़ियों की थार सहित आठ वाहन सीज किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आते समय हुड़दंग मचा रहे कांवड़ियों की थार गाड़ी सहित आठ वाहनों को पुलिस ने सीज किया। साथ ही कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा।
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आने वालों की सोमवार रात को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर संख्या ज्यादा रही। वहां कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सोमवार रात को सीओ अंशु जैन पुलिस के साथ तैनात रहीं। डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को समझाकर रवाना करते रहे।
वहीं कुछ कांवड़ियों के जत्थे बार-बार पुलिस से बड़ौत की तरफ से जाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस ने समझाकर बराल मार्ग से उनको निकाला। कई वाहनों के नंबर पर बंधे कपड़े को हटाकर आगे भेजा गया। वहीं हुड़दंग मचाते हुए चल रहे कई कांवड़ियों के वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार एक थार, तीन पिकअप व तीन बाइकें सीज की गई। यह सभी वाहन हरियाणा के सोनीपत के कांवड़ियों के थे और कई वाहनों के चालान किए गए। संवाद