UP: अगस्त में दिसंबर जैसा कोहरा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेंगते दिखे वाहन, ग्रामीणों ने ओढ़े शॉल
बागपत के रटौल क्षेत्र में बुधवार सुबह अगस्त के महीने में दिसंबर जैसा मौसम नजर आया। घने कोहरे के कारण सूरज ढक गया और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालक लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते दिखाई दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदला नजर आया। यहां रटौल क्षेत्र में अगस्त के महीने में सुबह के समय पूरे इलाके में घना कोहरा छा गया। कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि सूरज भी दिखाई नहीं दिया। मौसम का यह बदला रूप देखकर लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का एहसास हुआ।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर धीमी हुई रफ्तार
घने कोहरे का असर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी देखने को मिला। कम दृश्यता के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालक लाइट जलाकर सावधानी से आगे बढ़ते दिखाई दिए। कई वाहन एक्सप्रेसवे पर रेंगते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट
मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने ओढ़े शॉल
सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकले ग्रामीणों को भी कोहरे के कारण सर्दी का एहसास हुआ। अगस्त में मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के लिए हैरान करने वाला रहा। ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए शॉल ओढ़कर सड़कों पर घूमते दिखाई दिए।
अगस्त में दिसंबर जैसा मौसम देख हैरान हुए लोग
आमतौर पर अगस्त में उमस और गर्मी के बीच बुधवार सुबह रटौल क्षेत्र में कोहरे का नजारा देखने को मिला। घने कोहरे और ठंडक ने लोगों को दिसंबर के मौसम की याद दिला दी। अचानक बदले मौसम को देखने के लिए लोग भी हैरान नजर आए।
अगस्त में बागपत के रटौल क्षेत्र में घने कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कम दृश्यता के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए, जबकि मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए कपड़े ओढ़े नजर आए।