सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disciples raise questions over revelation of saint's murder

Baghpat News: साधु की हत्या के खुलासे पर शिष्यों ने उठाए सवाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Disciples raise questions over revelation of saint's murder
विज्ञापन
दोघट। हरिद्वार जिले के भगवानपुर के टकावरी स्थित रविदास आश्रम के साधु बृजेशदास निवासी नयागांव जिला मुजफ्फरनगर की हत्या के खुलासे पर उनके शिष्यों ने सवाल उठाए। उन्होंने हत्या का सही कारण पता लगाने की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और शिष्य साधु का शव लेकर हरिद्वार चले गए, जहां उनकी समाधि बनाई गई।
Trending Videos

टकावरी से पांच फरवरी को लापता हुए साधु बृजेशदास की गुमशुदगी दस फरवरी को उनके शिष्य चंद्रप्रकाश ने दस फरवरी को भगवानपुर थाने में दर्ज कराई थी। भगवानपुर थाना पुलिस ने शशि निवासी गांगनौली, उसके पति संजीव और देवर जोगेंद्र को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। बताया गया कि पत्नी से संबंधों के शक में पांच फरवरी को संजीव अपने साथ साधु बृजेशदास को घर लेकर आया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बृजेशदास की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अपने भाई जोगेंद्र के साथ मिलकर शव को कृष्णा नदी में फेंक दिया। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम हाऊस पर साधु के परिजन और शिष्य पहुंचे। शिष्य शशीपाल दास, विनोद कुमार, ब्रहमदास, सेवादास आदि का कहना है कि साधु बागपत, मेरठ जाते रहते थे। महिला से संबंध होने की बात गलत है। भगवानपुर थाने में जाकर हत्या के सही कारणों का पता लगाने की मांग की जाएगी। इसके बाद शव लेकर हरिद्वार चले गए। इसमें एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हरिद्वार पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed