{"_id":"6a2ff0ab42606f16e508b75f","slug":"discipline-is-essential-for-achieving-goals-in-life-bhupendra-chauhan-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153488-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुशासन का महत्व जरूरी : भूपेंद्र चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुशासन का महत्व जरूरी : भूपेंद्र चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सोमवार को फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक भूपेंद्र चौहान, अध्यक्ष प्रमोद चौहान, श्रीनिवास चौहान और प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। प्रबंधक भूपेंद्र चौहान ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रदीप ढाका ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. सुनील ने शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। डॉ. इंद्रा रानी ने जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सतीश, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. भारत, डॉ. प्रशांत, छवि, राकेश चौहान, धारा सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।