{"_id":"69905d3b23ed8ab9e40dcf8b","slug":"exercise-and-pranayama-to-keep-children-healthy-rakesh-arya-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146748-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और प्राणायाम कराए : राकेश आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और प्राणायाम कराए : राकेश आर्य
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शनिवार को योग कक्षा हुई। योग शिक्षक प्रमोद कुमार व डॉ. प्रदीप कुमार ने योग कक्षा में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक राकेश आर्य ने उत्पादासन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन, धनुरासन, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उधगीत, उज्जाई आदि प्राणायाम कराए। बताया कि बच्चों को शुरू से ही प्राणायाम व व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। बच्चे अगर शुरू से ही व्यायाम करते हैं तो मानसिक विकास भी अच्छा होता है। कहा कि चित की वृत्तियों का नियंत्रण ही योग की सिद्धि का प्रमुख साधन है। प्रत्येक व्यक्ति को योग की सिद्धि के लिए प्रत्यनपूर्वक आसन प्राणायाम करना चाहिए। योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, सुरेश जिंदल, रणबीर कश्यप, आर्य भूषण, मनीष सिंघल, शकुंतला आर्य आदि मौजूद रहे।
Trending Videos