{"_id":"6a03134a3bf06ccc8909cdc6","slug":"exercising-boosts-immunity-rakesh-arya-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151555-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम करने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : राकेश आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम करने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : राकेश आर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यायाम करने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता: राकेश आर्य
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में मंगलवार को योग कक्षा हुई, जिसमें विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना था।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार और डॉ. प्रदीप ने उपस्थित लोगों को कई महत्वपूर्ण योगासन सिखाए। इनमें उत्पादासन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन और धनुरासन शामिल थे। इसके अतिरिक्त, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत और उज्जायी जैसे प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक राकेश आर्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग व प्राणायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और जीवनी शक्ति को बढ़ाता है। राकेश आर्य ने यह भी बताया कि नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और सुबह एक घंटा योग करने से कई रोग दूर हो सकते हैं। योग कक्षा में सतीश आर्य, आर्य भूषण, मनीष सिंघल, सौम्या आर्या, कविता आर्य, मोनिका, अंजू आदि मौजूद रहे।
Trending Videos