{"_id":"699cb3d3f5fc8f81f5026b84","slug":"fir-lodged-against-five-people-including-accountant-and-law-officer-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-147286-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लेखपाल, कानूनगो समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लेखपाल, कानूनगो समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिवाना गांव के अंकित से जमीन के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर तहसील बड़ौत के कानूनगो पवन राणा, लेखपाल शैलेष यादव समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अंकित ने बताया कि बावली निवासी विनोद ने अपने जानकार बड़ौली निवासी शिव कुमार की जमीन को बिकाऊ बताया, जो बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित है। भूमि के बारे में हल्का लेखपाल शैलेष यादव से जानकारी की तो उन्होंने भी भूमि को ठीक बताया। कृषि भूमि का बैनामा नौ जून 2025 को कराया गया। जमीन का सौदा करीब 21 लाख रुपये में हुआ था, जिसमें से आठ लाख नकद और शेष धनराशि चेक के माध्यम से देकर बैनामा करा लिया।
दाखिल खारिज के समय उसको पता चला कि शिवकुमार के नाम कोई भूमि नहीं है और उसके साथ ठगी हो गई। आरोप है कि इस पूरे मामले में कानूनगो की भी मिलीभगत है। जिसके बाद पीड़ित ने कार्रवाई के लिए न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश पर शिवकुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार, कानूनगो पंकज राणा, लेखपाल शैलेष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
-
Trending Videos