{"_id":"69ac7ef5b30fe8c9bb04aba5","slug":"accidents-on-the-pabla-meetli-road-have-increased-and-demands-for-widening-haveaccidents-on-the-pabla-meetli-road-have-increased-and-demands-for-widening-have-arisenrisen-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147907-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पाबला-मीतली मार्ग पर बढ़े हादसे, चौड़ीकरण की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पाबला-मीतली मार्ग पर बढ़े हादसे, चौड़ीकरण की मांग उठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला से मीतली जाने वाले मार्ग की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है और हादसे भी बढ़ गए हैं। लोगों ने मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग उठाई।
बसा टीकरी गांव के रहने वाले राजीव, देवेंद्र, पवन कुमार, टिंकू, जोनी आदि ने बताया कि पाबला से उनके गांव होते हुए मीतली जाने वाले मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर से अधिक है। इस मार्ग से करीब दस गांव जुड़े हुए हैं और अब चीनी मिल चलने के कारण गन्ना भी इसी मार्ग से भेजा जा रहा है। कई साल पहले मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिस पर हादसे भी बढ़ गए हैं। हादसों में कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। उनका कहना है कि मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण हादसे हो रहे हैं। मार्ग का चौड़ीकरण होने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
-मार्ग की चौड़ाई कम है, इसकी वजह से आमने-सामने वाहन आने पर जाम लग जाता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराय जाए। -सुमंतवीर, बसा टीकरी
-मार्ग में गड्ढे और चौड़ाई कम होने की वजह से रात में हादसे बढ़ जाते हैं। इस वजह से वाहन चालक दूसरे मार्गों से जाने को मजबूर हैं। जल्द ही चौड़ीकरण कराकर समस्या का समाधान कराया जाए। -सुभाष, बसा टीकरी
वर्जन-
पाबला से मीतली जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है, जो शासन में लंबित है। मंजूरी मिलने के बाद चौड़ीकरण करा दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
Trending Videos