सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four jeans dyeing factories causing pollution were sealed.

Baghpat News: प्रदूषण फैला रही जींस रंगाई की चार फैक्टरियों पर सील लगाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four jeans dyeing factories causing pollution were sealed.
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर गांव में प्रदूषण फैला रही जींस रंगाई की चार फैक्टरियों पर मंगलवार को खेकड़ा एसडीएम निकेत वर्मा व प्रदूषण विभाग ने छापा मारा। जहां फैक्टरी संचालक प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं दिखा पाए, जिस पर एसडीएम ने चारों फैक्टरियों को सील करा दिया। वहां से जांच के लिए पानी के नमूने भी लिए गए।
Trending Videos

एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि हरचंदपुर में चल रही जींस रंगाई की फैक्टरियों से वायु और जल प्रदूषण हो रहा था। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं आसपास के खेतों में खड़ी फसल भी बेकार हो रही है। इसकी शिकायत मिलने पर मंगलवार को हरचंदपुर गांव में नाजिम, आसिफ, रहीश और आरिफ की फैक्टरी में छापामारी की गई। वहां कोई भी प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं दिखा सका। सभी फैक्टरियां अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। चारों फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी का सैंपल भी लिया गया, जिसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं दिखाने पर चारों फैक्टरियां सील कर दी गईं। एसडीएम के अनुसार ऐसे फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed