सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four people were injured in an attack with sticks and gun butts.

Baghpat News: लाठी-डंडों व तमंचे की बट से हमला कर चार लोगों को किया घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four people were injured in an attack with sticks and gun butts.
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना गांव के सुकमेंद्र, बेटे राहुल समेत चार को रंजिश में लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला करके घायल कर दिया गया। उसकी शिकायत पर गांव के सोनू, राजू, अमित उर्फ काला व नितिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

सुकमेंद्र ने बताया कि वह आवारा पशुओं से फसलों की खेत में बृहस्पतिवार को रखवाली कर रहा था। उसका बेटा राहुल व उसकी मौसी का बेटा मनीष, रमन उससे मिलने खेत में पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान रंजिश के चलते गांव के सोनू, राजू, अमित, नितिन ने उन पर लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिसमें चारों घायल हो गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में राहुल का मोबाइल व सोने की चेन गुम हो गई। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed