सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ground Slipping Beneath Akhilesh Yadav’s Feet, Says Former Union Minister Dr. Satya Pal Singh

UP: पूर्व मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के कड़वे बोल, कहा-अखिलेश के पैरों तले से खिसक रही जमीन, जनता कर रही दुत्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़ौत में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है और जनता उन्हें दुत्कार रही है।

Ground Slipping Beneath Akhilesh Yadav’s Feet, Says Former Union Minister Dr. Satya Pal Singh
डॉ. सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है। जनता उन्हें दुत्कार रही है और अब जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Trending Videos


डॉ. सत्यपाल सिंह बृहस्पतिवार को नगर के कोताना रोड स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तलाक का जश्न: मेजर पति सदमे में, पत्नी बोली-सात साल प्रताड़ना झेली-दर्द सहा, अब खुद के लिए जीने का फैसला

उन्होंने कहा कि जब जनता किसी नेता को दुत्कार देती है और उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है, तब विपक्ष इस तरह के बयान देता है। इसलिए ऐसे बयानों को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री द्वारा घर में गोमांस खाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शाकाहार ही जीवन का आधार है। आज पूरी दुनिया शाकाहार को अपना रही है और चिकित्सा विज्ञान भी इस बात को स्वीकार कर चुका है कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली से सहारनपुर तक रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का प्रस्ताव उनके केंद्रीय मंत्री रहते हुए ही मंजूर हुआ था। इस मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इस रेलवे मार्ग को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed