सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hot oil poured on pakora vendor for protesting abuse

Baghpat News: गाली देने का विरोध करने पर पकौड़ी विक्रेता पर गर्म तेल डाला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hot oil poured on pakora vendor for protesting abuse
विज्ञापन
-शहर के घोसियान मोहल्ले में हुई घटना, तेल से झुलसने पर उपचार कराया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के घोसियान मोहल्ले में शुक्रवार रात गाली देने का विरोध करने पर पकौड़ी विक्रेता शादबान पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान से गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर शादबान पर उड़ेल दी। हाथ और चेहरे पर गर्म तेल गिरने से वह झुलस गया, जिसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
घोसियान मोहल्ले में रहने वाले शादबान ने बताया कि मरकज मस्जिद के पास दुकान पर बर्गर, टिक्की और पकौड़ी बेचता है। शुक्रवार शाम मोहल्ले के तीन युवक उसकी दुकान पर आए और गाली-गलौज करने लगे। उसने गाली देने का विरोध किया तो तीनों युवकों ने पहले थप्पड़ मारे, इसके बाद दुकान से गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर उसके ऊपर उड़ेल दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए तो तीनों हमलावरों ने दुकान पर रखा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। लोगों ने बीच बचाव कराया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं जांच अधिकारी शिवकुमार का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इसमे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed