सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In Mavikalan, attackers assaulted a mother and son and fired shots into the air.

Baghpat News: मवीकलां में मां-बेटे पर हमला कर हवाई फायरिंग की

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
In Mavikalan, attackers assaulted a mother and son and fired shots into the air.
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां गांव में मकान का निर्माण करा रहे लोकेश और उसकी मां संतोष पर गांव के अनमोल और मोहित समेत अन्य ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Trending Videos

मवीकलां गांव के रहने वाले लोकेश ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम उनके साथ मारपीट करने वाले हमलावर अनमोल और मोहित जान से मारने की धमकी देने लगे, तभी गांव के लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोबारा वहां आकर गाली-गलौज की गई। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर अनमोल, मोहित, शिवम और निखिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed