सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation Launched into Short Supply of Rations; Ration Dealers Also Step Forward

Baghpat News: राशन कम भेजने की शुरू हुई जांच, राशन डीलर भी आगे आए

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation Launched into Short Supply of Rations; Ration Dealers Also Step Forward
विज्ञापन
बड़ौत। गांवों में दुकानों पर राशन कम भेजने के खेल का खुलासा होते ही पूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू करा दी। वहीं राशन डीलरों ने भी आगे आकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

बागपत में बने गोदाम से गांवों में दुकानों तक ट्रकों से राशन की सप्लाई की जाती है। इस दौरान ही गड़बड़ी की जाती है और ट्रकों से राशन उतारकर चालक के केबिन के पीछे बने लोहे के बॉक्स में पत्थर रख दिए जाते हैं। अमर उजाला ने 30 अप्रैल के अंक में इस पूरे खेल का खुलासा किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पूर्ति विभाग हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। वहीं राशन डीलरों ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि लंबे समय से उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले राशन डीलर

जिले में राशन सप्लाई में गड़बड़ी की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। डीलरों को कम राशन मिलने से कार्ड धारकों के बीच भी असंतोष बढ़ रहा था। राशन डीलरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -सुधीर दांगी, जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन


कई बार ट्रक से कम राशन मिलने की शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वजन में अंतर साफ दिखाई देता था, जिससे नुकसान उठाना पड़ता था। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए। -सोहनलाल, राशन डीलर वाजिदपुर


काफी समय से यह गड़बड़ी चल रही थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब जब मामला सामने आया है तो निष्पक्ष जांच जरूरी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटना न हो। -मुकेश कौशिक, राशन डीलर जौहड़ी
वर्जन --

इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित ठेकेदार, ट्रक चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed