सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   It is our duty to serve the cow: Mahendrapal Sharma

गाय की सेवा करना हम सब कर्तव्य : महेंद्रपाल शर्मा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
It is our duty to serve the cow: Mahendrapal Sharma
विज्ञापन
-दोघट कस्बे में राधा-श्रीकृष्ण गोशाला के वार्षिकोत्सव पर किया यज्ञ
Trending Videos

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट। कस्बे में राधा-श्रीकृष्ण गोशाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहां यज्ञ कर विश्व शांति की कामना की और गाय की सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील मित्तल, रामावतार, विपिन गुप्ता, अनुज गुप्ता व नीरज गुप्ता ने राधा-श्रीकृष्ण की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पंडित सुनील त्रिपाठी ने विधि-विधान से यज्ञ कराया, जिसमें यजमान अशोक कुमार रहे। लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। मास्टर महेंद्रपाल शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय की सेवा करना सर्वश्रेष्ठ कर्म है, जिसे करने से मनुष्य भंवर से पार हो जाता है। हम सभी को गाय की सेवा जरूर करनी चाहिए। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। दिल्ली से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण-राधा के भवन प्रस्तुत किए। इस मौके पर अनिल गुप्ता, राकेश जैन, रामभरोसे लाल, जादूराम गुप्ता, नरेंद्र पंवार, विनोद गुप्ता, रामबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed