सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mata Rani will come riding in a palanquin and will go sitting on an elephant.

Baghpat News: डोली में सवार होकर आएंगी और हाथी पर बैठकर जाएंगी माता रानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mata Rani will come riding in a palanquin and will go sitting on an elephant.
विज्ञापन
बागपत। चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस बार माता रानी डोली पर सवार होकर आ रही हैं और हाथी पर सवार होकर जाएंगी। सुबह 6.54 से 7.40 और 9.16 से 11.40 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस बार लोगों में असंतोष हो सकता है और राजनीति में भी उथल-पुथल का योग बन रहा है।
Trending Videos


शहर के बाबा जानकीदास मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार 19 मार्च बृहस्पतिवार से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। 19 मार्च को सुबह 6.53 बजे तक अमावस्या तिथि रहेगी। 20 मार्च को सुबह चार बजकर 53 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। सूर्योदय के बाद तिथि का प्रवेश और सूर्योदय से पूर्व तिथि का समापन होने के कारणवश तिथि का क्षय माना जाता है। इस बार माता रानी का आगमन डोली पर हो रहा है। माता रानी का डोली पर आगमन शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है। माता रानी के डोली पर आने से देश में अस्थिरता और राजनीति में उथल-पुथल का योग बन रहा है। हालांकि माता का प्रस्थान हाथी पर होने से शुभ संकेत हैं। विशेष रूप से अच्छी वर्षा होने से फसल की अच्छी पैदावार होगी। इस वर्ष के राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल होने से शुभ है। नवरात्र में तन्मय होकर शक्ति की आराधना करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। 26 मार्च को महाष्टमी और 27 मार्च को रामनवमी का महापर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



ऐसे करें कलश की स्थापना

ज्यातिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि में सुबह स्नान करने के उपरांत उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर सात प्रकार के अनाज (जौ) मिट्टी के पात्र में बोएं। मिट्टी या फिर तांबे के कलश में जल, गंगाजल, सिक्का, सुपारी, हल्दी की गांठ रखकर कंठ पर कलावा बांधें और और उसके ऊपर नारियल रखकर स्थापित करें। इसके बाद दीपक जलाकर भगवान गणेश, वरुण देव और फिर मां दुर्गा का ध्यान व आशन करने से उत्तम और शुभ फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed