{"_id":"69bb71cb1ea445d8f5002170","slug":"meerut-attack-on-national-level-player-mukul-dhama-two-accused-arrested-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इतनी सी बात पर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, इतनी सी बात पर की थी वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ कॉलेज में बीएएलएलबी के छात्र नमन ने कंधा टकराने पर अपने साथियों के साथ मिलकर मुकुल पर हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने नमन और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ कॉलेज परिसर में गैलरी से निकलते समय कंधा टकराने पर कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोफीपुर गांव निवासी नमन और उसके साथी उलखपुर गांव के हर्षित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। लालकुर्ती पुलिस ने बीए-एलएलबी के छात्र नमन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
Trending Videos
बागपत जिले के बिनौली गांव निवासी मुकुल धामा मेरठ कॉलेज में बीपीईएस प्रथम वर्ष का छात्र है। मुकुल कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। 12 मार्च को मुकुल का चयन हिसार (हरियाणा) में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ था। सोमवार को वह कॉलेज में फाइल चेक कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकुल का कहना था कि गैलरी से निकलते समय बीएएलएलबी छात्र नमन कुमार से उसका कंधा टकरा गया था। आरोप है कि नमन ने इस बात पर गाली-गलौज की। उन्होंने विरोध किया तो नमन ने साथी अवि कुमार, अभिनव (मल्लापुर), भारत कुमार (सलारपुर), प्रशांत शर्मा (भराला) और हर्षित वर्मा व अन्य युवकों को बुला लिया। सभी ने घेरकर मुकुल पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की भी धमकी दी थी।
सीसीटीवी फुटेज में हमला करते दिखे रहे आरोपी
पूरी घटना कॉलेज के सेल्फ फाइनेंस विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मुकुल के सिर और शरीर पर चोट आईं थीं। पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पूरी घटना कॉलेज के सेल्फ फाइनेंस विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मुकुल के सिर और शरीर पर चोट आईं थीं। पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।