सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mukul's Minor Murder Accused Sent to Juvenile Reform Home

Baghpat News: बाल सुधार गृह भेजा गया मुकुल का नाबालिग हत्यारोपी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mukul's Minor Murder Accused Sent to Juvenile Reform Home
विज्ञापन
छपरौली। सिनौली गांव के मुकुल हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खून से सनी चादर बरामद की गई है। पुलिस ने नाबालिग को बाल किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया है।
Trending Videos


सिनौली गांव निवासी मुकुल की हत्या 12 अप्रैल को की गई थी। हत्या के बाद उसके शव को एक कुएं में फेंक दिया गया था। मुकुल के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने मुकुल को घर से बुलाने वाले रिश्ते के चाचा मंजीत से पूछताछ की। मंजीत के बार-बार बयान बदलने पर परिजनों को उसपर शक हुआ। मुकुल के छोटे भाई नकुल ने थाने में तहरीर देकर मंजीत पर हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मंगलवार, 15 अप्रैल को मुकुल का शव कुएं से बरामद किया। इसके बाद आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed