{"_id":"69e7dbd5e60bffc5620173d6","slug":"officials-bow-down-before-the-cheating-mafia-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-150461-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नकल माफियाओं के आगे नतमस्तक हुए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नकल माफियाओं के आगे नतमस्तक हुए अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नकल माफियाओं के आगे अफसर पूरी तरह से नतमस्तक दिख रहे हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सामूहिक रूप से नकल कराने का खुलासा होने पर डीआईओएस व पर्यवेक्षक केंद्रों तक पहुंचे,मगर इसके बाद भी नकल नहीं रुकवा सके। इनके आने पर नकल बंद करा दी गई और वहां से जाते ही खुलेआम नकल कराई गई।
जिले में 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की परीक्षा कराई जा रही है। वहां परीक्षार्थियों से रुपये लेकर सामूहिक रूप से ब्लैक बोर्ड पर नकल कराई जा रही है। इसका अमर उजाला ने मंगलवार को खबर प्रकाशित करके खुलासा किया। इससे नकल माफियाओं में हड़कंप मच गया। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह व केंद्रों के पर्यवेक्षक मंगलवार को 12वीं का रसायन विज्ञान का पेपर शुरू होने पर केंद्रों पर पहुंचे।
इनके आने पर नकल बंद करा दी गई, मगर इनके जाते ही ब्लैक बोर्ड पर उत्तर लिखकर नकल कराई गई। वहीं अधिकारियों व पर्यवेक्षकों ने किसी भी केंद्र पर परीक्षार्थियों की कॉपी मिलान करने की जरूरत भी नहीं समझी, जबकि सभी परीक्षार्थियों की कॉपी में उत्तर एक जैसे लिखे जाते हैं। डीआईओएस व पर्यवेक्षक नकल नहीं होने का हवाई दावा करते रहे और पेपर देकर आए परीक्षार्थियों ने बातचीत में पोल खोल दी।
इन केंद्रों पर चल रही परीक्षा
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, नवजीवन इंटर कॉलेज गाधी, आदर्श इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, एमडी इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, डीपीएस स्कूल, हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, डीके स्कूल समेत अन्य को केंद्र बनाया गया है।
--
परीक्षार्थी से बातचीत
रिपोर्टर: भाई पेपर कैसा गया?
परीक्षार्थी: मेरा अच्छा गया है।
रिपोर्टर: मेरा तो खराब गया है।
परीक्षार्थी: क्यों?
रिपोर्टर: हमारे कमरे में नकल ही नहीं कराई।
परीक्षार्थी: कौनसा कमरा था?
रिपोर्टर: तुम्हारे वाले से दो कमरे पीछे था।
परीक्षार्थी: हमारे यहां तो 65 नंबर का पेपर करवाया।
रिपोर्टर: फ्लाइंग वाले नहीं थे क्या?
परीक्षार्थी: वे दो बार आए थे। जब आते थे तो नकल बंद करा देते थे और उनके जाते ही शुरू कर देते थे।
--
सभी परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा गया और जांच की गई। साथ ही परीक्षा नकलविहीन कराने के निर्देश दिए गए। किसी भी जगह गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं और अब मैं खुद भी नजर रख रहा हूं। -राघवेंद्र सिंह, डीआईओएस
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X