सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pregnant woman dies in women's hospital, familPregnant woman dies in women's hospital, family members create ruckusy members create ruckus

Baghpat News: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in women's hospital, familPregnant woman dies in women's hospital, family members create ruckusy members create ruckus
विज्ञापन
बागपत। महिला अस्पताल में उपचार के दौरान शहर के काजीपुरा मोहल्ला की प्रसूता आसमा की मंगलवार को मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही परिजनों ने डीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
Trending Videos

शहर के काजीपुरा मोहल्ला निवासी जमील मलिक ने बताया कि पत्नी आसमा को प्रसव के लिए मंगलवार सुबह बागपत सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां बेटी ने जन्म लिया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण हालत बिगड़ गई। इसके बाद प्रसूता को महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला अस्पताल में प्रसूता को डेढ़ घंटे तक भर्ती रखा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि महिला अस्पताल में डेढ़ घंटे तक प्रसूता को भर्ती रखकर चिकित्सकों ने उपचार करना जरूरी नहीं समझा। कई बार चिकित्सकों को उपचार करने के लिए कहा, लेकिन ध्यान तक नहीं दिया गया। लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने वहां हंगामा किया और चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद परिजन आसमा का शव लेकर घर आ गए। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत करते हुए लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्जन
-महिला काफी कमजोर थी और परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। अधिक खून बहने के कारण महिला की मौत हुई है। इसमें किसी भी स्वास्थ्य कर्मी की कोई लापरवाही नहीं है। डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed