सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolved to move society forward in Swabhiman Resolved to move society forward in Swabhiman SammelanSammelan

Baghpat News: स्वाभिमान सम्मेलन में समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Resolved to move society forward in Swabhiman Resolved to move society forward in Swabhiman SammelanSammelan
विज्ञापन
-बड़ौत में हुए सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का फैसला लिया
Trending Videos

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सामाजिक सुधार व स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां समाज को आगे बढ़ाने, युवाओं का चरित्र निर्माण करने का संकल्प लिया गया।

सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज सुधार, विकास आदि के लिए मजबूती से खड़े रहना होगा। समाज में भिन्न रूप से हमले हो रहे हैं, जिनके प्रति हमें सचेत रहना होगा। उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के गौरव को शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज ने कहा कि हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा और अन्य कार्यों में भी पूर्ण सहयोग किया जाएगा। पूर्व विधायक डॉ़ महेश शर्मा व राजेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज में चरित्र निर्माण, समाज सुधार कि तरफ ध्यान देकर युवाओं का चरित्र निर्माण करना होगा, जिसमें समाज के लोगों को पूर्ण रूप से भागीदारी करने की जरूरत है। कुरीतियों को समाप्त करने व समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, चिन्मय भारद्वाज, डॉ़ घनश्याम शर्मा, लोकेश वत्स आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed