Saharanpur: नवविवाहिता का शव फंदे पर मिला, चार महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चौबारा गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय नवविवाहिता नाजिश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चार माह पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार नाजिश की शादी करीब चार महीने पहले चौबारा गांव में हुई थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; तेजाब पीने के बाद खुला मामला
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के भाई अखलाक, निवासी गांव सलेमपुर खारी (थाना नागल), ने बताया कि उन्हें बहन की मौत की सूचना एक रिश्तेदार से मिली। जब परिवार के लोग चौबारा पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब थे। मायके वालों ने नाजिश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।