फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Trains Packed Ahead of Raksha Bandhan, Long Waiting Lists Worry Passengers

UP: रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में रिग्रेट तो कहीं लंबी वेटिंग, कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 04 Aug 2026 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। बिहार, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों को अब रेलवे से त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है।

विज्ञापन
Saharanpur: Trains Packed Ahead of Raksha Bandhan, Long Waiting Lists Worry Passengers
ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सहारनपुर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं और अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार पर घर पहुंचने के लिए लोगों ने पहले से टिकट बुक करानी शुरू कर दी है, जिससे बिहार, लखनऊ, पंजाब, राजस्थान और अन्य प्रमुख रूटों की ट्रेनों में भारी भीड़ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे हुआ ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, नमो भारत स्टेशनों के ये प्रवेश द्वार रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्रेनों में 'रिग्रेट', कहीं लंबी वेटिंग
रेलवे के अनुसार कई ट्रेनों में स्लीपर कोच की सभी सीटें भर चुकी हैं। कोलकाता-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस और वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस में 'रिग्रेट' की स्थिति है, जबकि बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस और फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग दर्ज की गई है।

स्पेशल ट्रेनों का इंतजार
यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द ही रक्षाबंधन के मद्देनजर त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा। फिलहाल रेलवे की ओर से ऐसी किसी विशेष ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ी हुई है।

रेलवे का ये है कहना
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाते हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed