{"_id":"69a4286a80acd2becf0590cf","slug":"snake-bites-farmer-saves-his-life-with-10-injections-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147599-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसान को सांप ने डसा, दस इंजेक्शन लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसान को सांप ने डसा, दस इंजेक्शन लगाकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डौला गांव में शनिवार रात पशुओं के लिए कमरे से भूसा भर रहे किसान सुनील शर्मा को सांप ने डस लिया। परिवार वालों ने सुनील शर्मा का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम के दस इंजेक्शन लगाए।
डौला गांव निवासी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात घेर में बने कमरे से पशुओं के लिए भूसा लेने गया था, तभी भूसे के कमरे में बैठे सांप ने उनके पैर में डस लिया। उन्होंने सांप देखा तो पीले रंग का था। इसके बाद सांप कमरे से बाहर निकलकर कहीं छिप गया। वहां आए परिवार वाले सुनील शर्मा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार करते हुए एंटी स्नैक वेनम के दस इंजेक्शन लगाए। इससे सुनील शर्मा की जान बच गई। सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि सांप के काटने पर झाड़फूंक करने वालों के पास न जाएं। जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगवाकर उपचार कराएं।
Trending Videos