सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Staying wet for too long on Holi will make you sick.

Baghpat News: होली पर ज्यादा देर पानी से भीगते रहे तो हो जाएंगे बीमार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Staying wet for too long on Holi will make you sick.
विज्ञापन
बागपत। मौसम बदल रहा है और ऐसे में ज्यादा देर पानी में भीगने से बीमार हो सकते हैं। इसलिए होली पर ज्यादा देर पानी में भीगने से बचें और हर्बल गुलाल से होली ज्यादा खेलें। चिकित्सकों के अनुसार पानी में भीगने से बुखार, सिरदर्द, जुकाम आदि हो सकता है। इसलिए होली पर पानी में भीगने से बचने का प्रयास करें।
Trending Videos


डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिन पहले बारिश होने के बाद मौसम बदल गया था और दिन में गर्मी तो रात में मौसम ठंडा होने के कारण बीमारी का खतरा रहता है। ऐसे में पानी में ज्यादा देर तक भीगना खतरनाक रहता है। इसलिए होली पर पानी से कम ही भीगें, नहीं तो बीमारी पकड़ सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना जरूरी है। कोई पानी में भीगता भी है तो इसके बाद लोगों को तुरंत कपड़े बदलने चाहिए। इससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाएगा। इसके बाद गर्म पानी या चाय का सेवन करना बेहतर महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सरसों व नारियल का लगाएं तेल, त्वचा पर नहीं पड़ेगा असर

जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. विक्रांत चौबे ने होली पर्व पर त्वचा के बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल या सरसों का तेल लगा लें। इस तेल की परत बनने के बाद त्वचा पर रंग नहीं चढ़ेगा और उससे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसके अलावा एलोवेरा जेल की मोटी परत लगा सकते हैं और 40 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं।

--
आखों को ऐसे रखें सुरक्षित
-आंखों के आसपास नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं, जिससे रंगों के हानिकारक केमिकल का सीधा असर न हो।
-यदि संभव हो तो चश्मा पहनें ताकि रंग आंखों में न जाए।
-पास में साफ पानी अवश्य रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत आंखों को धोया जा सके।

-कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर होली न खेलें, क्योंकि यह आंखों को अधिक संवेदनशील बना सकता है।

-पक्के व केमिकल युक्त रंगों से बचें, क्योंकि इनमें मरकरी और लेड जैसे हानिकारक रसायन होते हैं।

-अगर आंखों में रंग चला जाए तो आंखों को बिल्कुल न रगड़ें, इससे पुतली पर खरोंच आ सकती है और इंफेक्शन हो सकता है।

-तुरंत साफ पानी से आंखों को धोएं और यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं जब तक जलन पूरी तरह खत्म न हो जाए।

-यदि जलन बनी रहती है तो स्वयं से कोई इलाज न करें और तुरंत किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

--



ऐसे रखें त्वचा सुरक्षित

-अत्यधिक साबुन का प्रयोग न करें
-रंग छुड़ाने के लिए तीन बार से अधिक साबुन न लगाएं, हल्के हाथों से धोएं।
-रंग खुद-ब-खुद दो दिन में हल्का हो जाएगा, इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

-बच्चों की कोमल त्वचा पर कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट या हार्ड साबुन का प्रयोग न करें।

-बर्फ से त्वचा को आराम दें

-एक साफ सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें।

-इससे त्वचा के रोमछिद्र बंद होंगे, जिससे हानिकारक रसायनों का असर कम होगा।

-त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए तेल लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed