सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temples remained closed during the lunar eclipse, and prayers were held in the evening.

Baghpat News: चंद्र ग्रहण पर मंदिरों के कपाट रहे बंद, शाम को हुई पूजा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Temples remained closed during the lunar eclipse, and prayers were held in the evening.
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर के मंदिरों के कपाट चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहे। शाम को 6.47 पर चंद्र ग्रहण पूरा होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई कराकर मूर्तियों को स्नान कराया गया और इसके बाद विशेष पूजन किया गया।
Trending Videos

यहां बुधवार को दोपहर 3.20 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू हुआ। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है। सुबह 6.20 मिनट पर सूतक शुरू होने पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। चंद्र ग्रहण का मध्य शाम 5.3 बजे रहा। शाम को 6.47 बजे चंद्र ग्रहण का सपापन हुआ। उसके बाद मंदिरों में सफाई और मूर्तियो का स्नान कराकर मंदिरों के कपाट खोले गए और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कराई गई। बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि ग्रहण के नौ घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसके कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते है। सूतक और ग्रहण के दौरान मंदिरों मे पूजन करना निषध माना गया है। शाम को ग्रहण कार्यकाल पूरा होने पर मंदिर में मूर्तियों को स्नान कराने के बाद विशेष पूजन और आरती हुई। सोमवार को शाम 5.56 मिनट से मंगलवार की शाम 5.07 मिनट तक पूर्णिमा और इसके बाद प्रतिपदा तिथि का प्रवेश हुआ। प्रतिपदा तिथि मंगलवार शाम को आने और चंद्र ग्रहण के कारण बुधवार को रंगोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed