{"_id":"6994c1245f2878f04907209d","slug":"teenagers-gang-raped-nursery-girl-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146948-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नर्सरी की छात्रा के साथ किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नर्सरी की छात्रा के साथ किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय नर्सरी की छात्रा को घेर में ले जाकर सातवीं और नौवीं कक्षा के दो छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस बारे में पता चला। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल से आने के बाद घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेलती रहती है। सोमवार को उसकी बेटी की हालत बिगड़ने लगी और पेट में तेज दर्द होने की बात कहते हुए चिल्लाने लगी। निजी चिकित्सक के यहां बेटी का उपचार कराया। उस समय बेटी ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया।
बच्ची ने बताया कि घर के बाहर खेलते समय पड़ोस के 13 वर्षीय और 14 वर्षीय दो किशोर उसे अपने साथ घेर में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। यह भी बताया कि पिछले सात-आठ दिन से दोनों उसे घेर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो पीड़िता के पड़ोस के रहने वाले हैं। इसमें जांच अधिकारी धीरज कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया।
घटना देख आरोपी पक्ष से लोगों ने दूरी बनाई
छात्रा के साथ सात-आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने घटना को जघन्य बताते हुए आरोपी पक्ष के लोगों से दूरी बना ली।
Trending Videos