सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Flight of Hard Work... A Smile of Success Gracing Every Face.

Baghpat News: मेहनत की उड़ान... हर चेहरे पर छाई सफलता की मुस्कान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The Flight of Hard Work... A Smile of Success Gracing Every Face.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 84.82 प्रतिशत और हाईस्कूल का 90.74 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कॉलेज पुसार कान्हड़ की अवि तोमर 96.80 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉपर और प्रदेश की टॉप टेन सूची में चौथे स्थान पर रहीं।
हाईस्कूल की परीक्षा में जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत की जानवी जैन और सावन पब्लिक स्कूल छपरौली के तुषार 93 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले के टॉपर बने। गॉडविल इंटर कॉलेज की शताक्षी रुहेला 92.67 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत की अनुष्का 92.33 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कॉलेज पुसार कान्हड़ की अवि तोमर 96.80 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहीं। इसी कॉलेज की कोमल 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मां सरस्वती विद्या निकेतन बड़ौत की आयुषि भारद्वाज 92.80 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा परिणाम को देखकर सभी टॉपरों ने खुशी मनाई। वहीं प्रदेश की टॉप टेन सूची में पिछले साल जहां बागपत का एक भी विद्यार्थी शामिल नहीं हो सका था।
मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया : बिनौली के ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह किया गया। प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री ने बताया कि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में रुद्र ने 85.8 प्रतिशत, हिमानी ने 85 प्रतिशत, निकिता सैनी व गुनगुन ने 83 प्रतिशत, कीर्ति ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में सजिया ने 88.1 प्रतिशत, कशिश शर्मा ने 88 प्रतिशत, प्रियांशी ने 84 प्रतिशत, मानसी ने 83.30 प्रतिशत, दीपक ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया और बधाई दी। वहीं तेड़ा के आर्य विद्यालय के इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा मिश्रा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में साक्षी ने 81.6, वंश पांचाल ने 76 प्रतिशत, हाईस्कूल में दीपांशु ने 87 प्रतिशत, आरोही ने 86.1 प्रतिशत, तनिष ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed