सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Hasanpur team defeated Basi and clinched the trophy.

Baghpat News: हसनपुर की टीम ने बसी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The Hasanpur team defeated Basi and clinched the trophy.
विज्ञापन
-बसी गांव के नैन स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट हुआ


फोटो नंबर 21केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बसी गांव के नैन स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका खिताब मुजफ्फरनगर के हसनपुर गांव की टीम ने जीता। हसनपुर की टीम ने फाइनल मुकाबले में नैन स्पोर्ट्स बसी की टीम को 16-13 के अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही हसनपुर की टीम को विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
यह टूर्नामेंट शनिवार रात दस बजे नैन स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू कराया गया। इसमें बसी, बड़ौत, दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और नोएडा से कुल 43 टीमों ने प्रतिभाग किया। देशभर से आई इन टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार सुबह को मुजफ्फरनगर जिले की युवा शक्ति एकेडमी हसनपुर और नैन स्पोर्ट्स एकेडमी बसी की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के दौरान एक-एक अंक के लिए जोरदार टक्कर हुई। अंततः हसनपुर की टीम ने बसी की टीम को 16-13 के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान संजीव नैन, कोच पवन नैन और पीयूष नैन शामिल थे। सतबीर नैन, सागर शर्मा और संदीप कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुनर्लेखन








0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed