फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team arrived to investigate the development works, the head and secretary did not arrive.

Baghpat News: विकास कार्यों की जांच को पहुंची टीम, प्रधान और सचिव नहीं पहुंचे

Tue, 18 Aug 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the development works, the head and secretary did not arrive.
छपरौली। बौढ़ा गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम को पंचायत सचिवालय पर ताला लगा मिला। प्रधान और सचिव के मौके पर अनुपस्थित रहने के कारण जांच अधूरी रह गई। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

बौढ़ा गांव निवासी जसबीर सिंह ने विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से की थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच टीम गांव पहुंची थी। टीम में जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल और जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता नवनीत सिंह शामिल थे। उन्होंने शिकायतकर्ता जसबीर सिंह, प्रधान मौसम रानी और सचिव को मौके पर बुलाया था। शिकायतकर्ता जसबीर सिंह तो पहुंचे, लेकिन प्रधान और सचिव नहीं आए। सचिवालय पर ताला लगा होने से टीम को कोई अभिलेख नहीं मिल सके। अधिकारियों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जांच शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया जाएगा। उनकी अनुपस्थिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। यह कदम विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed