फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young woman's face was burnt with acid, and her body was cremated as unclaimed.

Baghpat News: तेजाब से जलाया गया था युवती का चेहरा, लावारिस में अंतिम संस्कार हुआ

Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The young woman's face was burnt with acid, and her body was cremated as unclaimed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नंगला बहलोलपुर गांव के पास मिले युवती के शव की पहचान तीसरे दिन भी नहीं हो सकी। युवती की हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जलाया गया था, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या भी करीब 12 घंटे पहले होना बताया गया है।
13 अगस्त को खेत में काम कर वापस घर जा रहे नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों को चादर में लिपटा हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला था, जिसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस की कई टीमें युवती की पहचान करने के प्रयास में जुट गईं लेकिन पहचान नहीं हुई। शव मिलने के 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें 12 घंटे पहले हत्या होने और फिर तेजाब डालकर चेहरा जलाने का मामला सामने आया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

n लापता युवतियों की कुंडली खंगाली : नंगला बहलोलपुर गांव के पास मिले शव की पहचान कराने के लिए पुलिस की टीमें नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं तो वहां आने वाले रास्तों से जुड़े जिलों से लापता हुई युवतियों की जानकारी भी मांगी गई है। पुलिस अभी तक यूपी के साथ हरियाणा और दिल्ली से पिछले एक माह में लापता हुई 200 से ज्यादा युवतियों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed