सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trade deal with America will enslave farmers: Vinay Trade deal with America will enslave farmers: Vinay RatanRatan

किसानों को गुलाम बना देगा अमेरिका से व्यापार समझौता : विनय रतन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Trade deal with America will enslave farmers: Vinay Trade deal with America will enslave farmers: Vinay RatanRatan
विज्ञापन
-सिरसलगढ़ गांव में हुआ भीम आर्मी एकता मिशन का भाईचारा सम्मेलन
Trending Videos


फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सिरसलगढ़ गांव के रविदास मंदिर परिसर में मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी का जाति तोड़ो समाज जोड़ो बहुजन भाईचारा सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में लोगों से जाति धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने का संदेश देने का आह्वान किया।
सम्मेलन के भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि भीम आर्मी ही गरीब, किसान व मजदूरों की सच्ची हितेषी है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। भारत का अमेरिका से व्यापार समझौता किसानों को गुलाम बना देगा। जब चारा, दूध अमेरिका से आएगा तो यहां का किसान क्या करेगा। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है और पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है। कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब देश व प्रदेश की जनता समाज में जाति धर्म का जहर घोलने वाली सरकार का सफाया कर देगी। राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राजन गौतम व नसीम अंसारी ने सभी से एकता का परिचय देने की अपील की। सम्मेलन में जौहड़ी की नेशनल शूटर डाैली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चमन सिंह, अनिल प्रधान, रॉकी भैया, आशीष अंबेडकर, डॉ. इमरान, कुलदीप खोबा, शान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed