{"_id":"69d6bdd6a44f94e7e301e374","slug":"two-arrested-for-black-marketing-of-diesel-and-petrol-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149736-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव से बसौद नहर की पटरी पर सिंघावली अहीर पुलिस ने डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 430 लीटर अवैध ईंधन बरामद किया। यह कार्रवाई बुधवार को अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल ले जाने की सूचना मिलने के बाद की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलौचपुरा निवासी जैकी खान और धनौरा सिल्वरनगर निवासी सावन के रूप में हुई है। पुलिस टीम बुधवार को डौला-बसौद नहर की पटरी पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल ले जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक इको कार और एक टेंपो को रोककर उनकी तलाशी ली। चेकिंग के दौरान इको कार से आठ कैन में 360 लीटर डीजल बरामद हुआ। वहीं, टेंपो से तीन कैन में 70 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से डीजल-पेट्रोल लाकर 10 रुपये प्रति लीटर के मुनाफे पर बेचते थे।
-नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद डीजल और पेट्रोल के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सिंघावली अहीर थाने में इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
Trending Videos