सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths from Gangnauli were murdered in a dispute over asking the price of utensils.

Baghpat News: बर्तन के भाव पूछने पर हुए विवाद में गांगनौली के दो युवकों ने की थी हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Gangnauli were murdered in a dispute over asking the price of utensils.
विज्ञापन
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में बर्तन विक्रेता शमशाद निवासी खादराबाद की हत्या बर्तन के भाव पूछने पर हुए विवाद में गांगनौली के मोहित राठी और चमन ने की थी। इसमें पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट पब्लिक स्कूल के पास से दोनों आरोपियों को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, फ्राइपैन और ईंट बरामद कीं। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में 16 फरवरी को गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह के नलकूप पर ईंट से पीट-पीटकर शमशाद निवासी खादराबाद जिला संभल की हत्या कर दी गई थी। उसके भाई रिजवान ने पहचान की। उसने बताया कि शमशाद कई युवकों के साथ निवाड़ा गांव में किराए के मकान में रहका गांवों में फेरी लगाकर बर्तन बेचने और बाल खरीदता था। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इस दाैरान बाइक सवार दो युवक नजर आए। इसके बाद दोनों की पहचान की गई। सोमवार रात को गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित राठी और चमन ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन दोनों लुहारी मार्ग से जा रहे थे। नलकूप पर खड़े शमशाद से बर्तनों के भाव पूछे तो उनमें विवाद हो गया। इसको लेकर वहां मारपीट हो गई। वहां पर फ्राइपैन और ईंट से पीटकर शमशाद की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed