{"_id":"69e0e3b3d691f7ec940549bd","slug":"up-friendship-on-instagram-called-the-girl-to-delhi-on-the-pretext-of-job-made-her-unconscious-and-raped-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी के बहाने युवती को दिल्ली बुलाया, बेहोश करके होटल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी के बहाने युवती को दिल्ली बुलाया, बेहोश करके होटल में किया दुष्कर्म
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: बागपत के खेकड़ा निवासी युवती की दोस्ती मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाया। एक होटल में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाकर एक युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने और फिर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है।
Trending Videos
खेकड़ा निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर आदिल नामक युवक से हुई थी। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी आदिल ने युवती को दिल्ली स्थित एक मोबाइल कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी लगवाने के वादे के साथ उसने युवती को दिल्ली बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के अनुसार, आरोपी आदिल उसे दिल्ली के एक होटल में ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया और युवती को पिला दिया। नशीला पदार्थ असर करने पर युवती अचेत हो गई। इसी दौरान आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी आदिल निवासी बुढ़ाना के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी आदिल निवासी बुढ़ाना के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
