सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Parshurameshwar Mahadev Temple, 2500 Liters of Milk Collected and Sent to Cowsheds

UP: पुरा महादेव में अब नालियों में नहीं बहेगा अभिषेक का दूध, इस काम आएगा, फूलों से बनेगी अगरबत्ती-धूपबत्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Feb 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के पुरा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 2500 लीटर दूध को नालियों में बहने से बचाकर गोशालाओं में भेजा गया। 3500 किलो फूलों से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी।

UP: Parshurameshwar Mahadev Temple, 2500 Liters of Milk Collected and Sent to Cowsheds
पुरा महादेव मंदिर में अभिषेक के बाद बहते दूध को गोशालाओं में भिजवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के लिए करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। प्रशासन के अनुसार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: UP: बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Parshurameshwar Mahadev Temple, 2500 Liters of Milk Collected and Sent to Cowsheds
पुरा महादेव मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से बनेगी अगरबत्ती - फोटो : अमर उजाला

2500 लीटर दूध बचाकर गोशालाओं में भेजा
इस बार जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए अभिषेक में इस्तेमाल दूध को नालियों में बहने से बचाया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल पर गर्भगृह के बाहर वालंटियर तैनात किए गए, जिन्होंने दूध को बर्तनों और ड्रमों में एकत्र किया। इसके बाद यह दूध गोशालाओं और लावारिस पशुओं के लिए भेजा गया।
 

UP: Parshurameshwar Mahadev Temple, 2500 Liters of Milk Collected and Sent to Cowsheds
पुरा महादेव मंदिर से बहते दूध को गोशालाओं में भिजवाया - फोटो : अमर उजाला
पहली बार लागू हुई यह व्यवस्था
प्रशासन के अनुसार दूध और जल के मिश्रण में करीब 30 प्रतिशत दूध था। अनुमान है कि कुल मिलाकर करीब ढाई हजार लीटर दूध बचाया गया। यह पहली बार हुआ जब अभिषेक का दूध दोबारा उपयोग में लाया गया।

 

UP: Parshurameshwar Mahadev Temple, 2500 Liters of Milk Collected and Sent to Cowsheds
पुरा महादेव मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से बनेगी अगरबत्ती - फोटो : अमर उजाला
3500 किलो फूलों से बनेगी अगरबत्ती
मंदिर में चढ़ाए गए करीब साढ़े तीन हजार किलो फूल और पूजन सामग्री को भी एकत्र किया गया। इन्हें सुखाकर अब अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी। इससे मंदिर परिसर में गंदगी भी नहीं फैलेगी और सामग्री का सदुपयोग होगा।

मेले में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी
पुरा महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेला शुरू हो चुका है, जो आज शाम तक चलेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed