सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even after examining footage from 200 cameras and questioning 50 people, the police came up empty-handed.

Baghpat News: 200 कैमरों की फुटेज खंगली और 50 लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस खाली हाथ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Even after examining footage from 200 cameras and questioning 50 people, the police came up empty-handed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


अग्रवाल मंडी टटीरी। पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या में पुलिस अभी तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इसके बावजूद चार दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है।

पूर्व प्रधान की पुत्रवधू कई दिन पहले अपने मायके गई थी, वहां से बुधवार शाम वापस लौटते समय रास्ते से लापता हो गई थी। अगले दिन दोपहर में सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने शाम को सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद एसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस की सात टीमों को हत्याकांड के खुलासे में लगाया, तभी से पुलिस की टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिसकर्मियों ने महिला के मायके से लेकर घटनास्थल तक लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला अकेली जाती हुई नजर आ रही है। इसके बाद बुधवार शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक मार्ग से जाने वाले 50 से अधिक लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की गई, लेकिन खुलासा नहीं हो सका। महिला के गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन खुलासा नहीं हुआ। इससे गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने जल्द खुलासा नहीं होने पर दोबारा धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed