{"_id":"6991b3df399128c6ab0693af","slug":"board-exams-answer-sheets-and-question-papers-begin-arriving-at-exam-centres-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146800-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : केंद्रों पर पहुंचनी शुरू हुईं उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : केंद्रों पर पहुंचनी शुरू हुईं उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
-डबल लॉक में रखे जाएंगे, केंद्र व्यवस्थापकों की होगी जिम्मेदारी
- 27,183 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, रात में सचल दल कर रहा निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए जिले में 37 केंद्र बनाए गए हैं और रविवार से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं रखी गईं और टीम भी रात्रि में निरीक्षण कर निगरानी कर रही हैं।
शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें वाईफाई सुविधा से लैस दस हाईटेक कंप्यूटरों से जिले के 37 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। 24 घंटे सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से लाइव जुड़े रहेंगे। यहां तकनीकी जानकारों की ड्यूटी लगाई गई है। मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम में सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अफसर, पुलिस अधिकारी के अलावा सचल दल के प्रभारियों का नंबर भी उपलब्ध रहेगा।
जैसे ही किसी केंद्र पर आपत्तिजनक स्थिति देखने में आएगी, तत्काल इन अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। रविवार से सभी केंद्राें पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं भेजनी शुरू कर दी हैं और इन्हें डबल लॉक में रखवाए जा रहा है ताकि उनके साथ छेड़छाड़ न हो सके। केंद्रों पर तीन अलमारी रखी गई हैं और सभी में अलग-अलग प्रश्न सेट रखे हैं और एक अलमारी में रिजर्व सेट रखे गए हैं ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।
--
केंद्रों पर स्ट्रांग रूम जांचने के लिए टीम गठित
डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने सभी 37 परीक्षा केंद्रों का स्ट्रांग रूम और प्रशासनिक कार्यालय की जांच करने के लिए टीम गठित की है। इसमें जीआईसी के 10 से 12 शिक्षक शामिल किए गए हैं। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि दो दिन के भीतर केंद्रों के स्ट्रांग रूम की हकीकत परखने के बाद उन्हें रिपोर्ट दी जाएगी। टीम स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी।
--
इस बार परीक्षा में शामिल होंगे 27,183 परीक्षार्थी
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 27,183 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में तीन राजकीय विद्यालय, 34 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 13766 है, जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 13417 है।
Trending Videos