{"_id":"6992bee4233f1eff8a01c45c","slug":"baghpat-self-immolation-attempt-at-baghpat-collectorate-sho-accused-of-demanding-5-lakh-bribe-to-protect-ra-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दुष्कर्म केस में कार्रवाई न होने पर परिजनों का आत्मदाह प्रयास, SHO पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दुष्कर्म केस में कार्रवाई न होने पर परिजनों का आत्मदाह प्रयास, SHO पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत कलक्ट्रेट में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने आरोपियों को बचाने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया।
बागपत में आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत के कलक्ट्रेट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Trending Videos
थानाध्यक्ष पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने आरोपियों को राहत देने और कार्रवाई में ढिलाई बरतने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। न्याय न मिलने से नाराज परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज
पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान एक परिजन ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पेट्रोल की बोतल छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन
सीओ अंशु ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले परिजनों को हिरासत में ले लिया।