सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sourav won the gold medal in the National Wrestling Championship.

Baghpat News: नेशनल कुश्ती में सौरव ने जीता स्वर्ण पदक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sourav won the gold medal in the National Wrestling Championship.
विज्ञापन
-गाजियाबाद के डासना में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा, एकेडमी पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत
Trending Videos

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गाजियाबाद के डासना में हुई सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पहलवान का एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
गाजियाबाद के डासना में भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक सीनियर नेशनल फेडरेशन कप हुआ। एकेडमी संचालक अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि पहलवान सौरव राणा ने 72 किलो में हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में विनीत हरियाणा, जबकि फाइनल में दिल्ली के पहलवान दीपक को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सौरव राणा के स्वर्ण पदक जीतने पर एकेडमी के सुशील पहलवान, जितेंद्र राणा, अंकुर पहलवान, अरविंद राणा, सोनू, मोहित आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed