{"_id":"6992effb4ea0fa05890bc6ee","slug":"missing-saint-from-haridwar-found-murdered-in-baghpat-body-dumped-in-krishna-river-three-arrested-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हरिद्वार से लापता महात्मा की प्रेम संबंध के शक में हत्या, शव कृष्णा नदी में फेंका, पत्नी समेत तीन गिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हरिद्वार से लापता महात्मा की प्रेम संबंध के शक में हत्या, शव कृष्णा नदी में फेंका, पत्नी समेत तीन गिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
हरिद्वार से लापता महात्मा बृजेश दास की हत्या कर शव बागपत की कृष्णा नदी में फेंका गया। पुलिस ने पत्नी और उसके पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हरिद्वार से लापता व्यक्ति की हत्या कर शव गांगनौली में कृष्णा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी महात्मा बृजेश दास कई वर्षों से हरिद्वार के भगवानपुर स्थित रविदास आश्रम में रह रहे थे। उनकी गुमशुदगी 10 फरवरी को भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।
Trending Videos
पत्नी के संबंधों का पता चलने पर की हत्या
जांच में सामने आया कि बागपत के गांगनौली गांव में एक महिला से महात्मा के संबंध थे। इस बात का पता चलने पर महिला के भट्ठा मजदूर पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर महात्मा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज
हत्या के बाद शव कृष्णा नदी में फेंका
हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को गांगनौली स्थित कृष्णा नदी में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला, उसके पति और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।