सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Police bring man accused of trafficking 50 people—including children—to Baghpat; he is sent to jail

UP: बच्चों समेत 50 लोगों की तस्करी करने वाले को बागपत लाई पुलिस, पड़ताल के बाद भेजा जेल; ये है पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 15 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Baghpat News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सितंबर 2025 में बागपत के गांव ट्योढ़ी में हेड कांस्टेबल के यहां से तीन किशोरों समेत छह मजदूरों को रेस्क्यू किया था। इन्हें नेपाल, बिहार और झारखंड से लाकर 20-20 हजार रुपये में यहां बेचा गया था। 

UP: Police bring man accused of trafficking 50 people—including children—to Baghpat; he is sent to jail
आरोपी नजरुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नेपाल, बिहार और झारखंड से लाकर 50 से अधिक बच्चों और लोगों की तस्करी करने वाले ठेकेदार नजरुल निवासी छोटा कदमा जिला साहिबगंज झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। उसे घर से शुक्रवार को गिरफ्तार करके साहिबगंज न्यायालय में पेश किया गया और 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लेकर बागपत लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी नजरुल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

 

ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र सिंह ने 19 सितंबर 2025 में एएचटीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बागपत के ट्योढ़ी गांव में कुछ बच्चों और श्रमिकों को बंधक बनाकर खेतों में काम कराया जा रहा है। श्रम विभाग, प्रोबेशन विभाग और पुलिस की टीम ने ट्योढ़ी गांव में छापामारी कर तीन किशोरों समेत छह श्रमिकों को मुक्त कराया। पूछताछ में किसानों ने गांव के ही सहारनपुर में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेश पर 20-20 हजार रुपये लेकर श्रमिकों को लाकर देने की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में श्रमिकों ने नौ महीने पहले ट्योढ़ी गांव में लाने और मजदूरी मांगने पर पीटने, भूखा रखने का आरोप लगाया था। मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने सहारनपुर में तैनात ट्योढ़ी के हेड कांस्टेबल प्रवेश उर्फ कल्लू, किसान महेश शर्मा, नितिन, सुभाष, राम मोहन शर्मा, जगवीर, नजरुल साहिबगंद निवासी झारखंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने की टीम झारखंड के साहिबगंज जिले के छोटा कदम गांव में पहुंची और दबिश देकर आरोपी नजरुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नजरुल को वहीं के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम नजरुल को लेकर बागपत पहुंची।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि नजरुल ही श्रमिकों को 20-20 हजार रुपये में यहां बेचकर गया था। उसने कई अन्य श्रमिकों के बेचने के बारे में भी बताया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 

दिल्ली, हरियाणा और गाजियाबाद में मानव तस्कर के संपर्क
पूछताछ में आरोपी नजरुल ने बताया कि वह कई साल से मानव तस्करी में लगा हुआ है। झारखंड, बिहार और नेपाल से ऐसे श्रमिकों को चिह्नित कर भेजता था, जो काफी गरीब हैं। उनको मजदूरी कराने और अच्छे पैसे दिलवाने की बात कहकर यहां लाया जाता था। उसके बाद उनको प्रताड़ित करके काम कराया जाता था। उसने बागपत, दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा के अलावा अन्य जगहों पर भी 20-20 हजार रुपये लेकर मजदूर भेजे। नजरुल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
 

हेड कांस्टेबल समेत छह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मानव तस्करी के मामले में सहारनपुर में तैनात हेड कांस्टेबल को वहां के अधिकारियों ने रिपोर्ट मिलने पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद हेड कांस्टेबल प्रवेश, महेश शर्मा, नितिन, सुभाष, राममोहन, जगवीर के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

ये भी देखें...
Baghpat: दसवीं के छात्र ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed