फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Snake targets siblings in Baghpat; young woman bitten twice in a month, young man four times in five month

UP: बागपत में भाई-बहन के पीछे पड़ा सांप, युवती को एक माह में दो बार तो पांच माह में युवक को चार दफा डसा

Tue, 28 Jul 2026 01:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 28 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

Baghpat News: जिले के बालैनी निवासी खुशी और उसके भाई राजा के पीछे सांप पड़ गया है। दोनों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है। इससे परिवार के लोगों में भी दहशत का माहौल है। वहीं जिले में दो अन्य लोगों को भी सांप ने डस लिया।

विज्ञापन
UP: Snake targets siblings in Baghpat; young woman bitten twice in a month, young man four times in five month
अस्पताल में खुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले में सांपों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिनौली गांव की युवती खुशी को सोमवार दोपहर दूसरी बार सांप ने डस लिया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। खुशी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना तब हुई जब युवती दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इससे पहले भी कुछ दिन पहले खुशी को सांप ने काटा था, जिसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन

 

चिंताजनक बात यह है कि खुशी के भाई राजा को भी पिछले पांच महीनों में चार बार सांप डस चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार के सदस्य भयभीत हैं। खुशी के पिता विनोद कुमार, दादा शिवचरण, ताऊ धनपाल और दादी जालो देवी समेत पूरा परिवार सांप के खौफ में जी रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
जिले में सांपों के काटने की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। हलालपुर गांव में दीपक की पत्नी मोनिका को रसोई में सांप ने डस लिया, जब वह बर्तन साफ कर रही थी। फ्रिज पर चढ़े सांप ने महिला के कंधे पर काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।
एक अन्य घटना में, रामनगर गांव में मजदूर गफ्फार को काम करते समय सांप ने डस लिया। सांप ईंटों के नीचे छिपा हुआ था और उसने गफ्फार के पैर में काट लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह और बचाव के उपाय
जिला अस्पताल के विजय प्रकाश ने बताया कि दोनों मरीजों को एंटी स्नेक वेनम की दस-दस वैक्सीन लगाई गई हैं। उन्होंने सांप के डसने पर कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर पीड़ित को पैदल चलने या दौड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल सकता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए।
यह घटनाएं बागपत जिले में सांपों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता पर बल देती हैं। लोगों को सतर्क रहने और सांपों से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।

ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत व शामली में जोरदार बारिश, ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed